जहाँ तक स्मृति की दृष्टि जाती है ..... मेरा अतीत मेरे जन्म से जुड़ा है.. मेरा वर्तमान मूझे व्याकुल करता है .. शब्दों का अर्थ समझना ... अपने श्रोतापन से सीखा मैंने .. ब्रेल की वर्णमाला जैसे..... विचार है अपने शब्दहीन.. अँधेरे में उजाला जैसे ढूँढता.. सदिच्छा , सहिष्णुता और प्रेम की ..स्वीकृति..रही नहीं अब हममे... अब तो अनु भट्ठियों के समक्ष .. निरर्थक है सूर्य भी... इच्छाओं के आकंठ में .. इतना डूबा है मेरा मन ... खाईयां गहरी और गहरी... पेट में चूहे नहीं ... अब तो रक्त में नफरत दौड़ती है ... सब कुछ बदल गया है ... बदले नहीं तो हम... पाषाण युग में अब भी जी रहे है .. नंगे है हम अब कितने ... समुद्र में अब लहरे नहीं उठती ... धरती भी अब नहीं फटती... इतने हुए हम नास्तिक ... के सुनता नहीं अब कुछ भी ईश्वर... सम्पूर्णता है अब जल की ... फिर भी बुझती नहीं अब प्यास... जिज्ञासा भरी मानसिकता .. सोने नहीं देती ... महत्वाकांक्षाए इतनी ... अब रोने भी नहीं देती .. मृत्यु से भयमुक्त .. इक्कीसवी सदी में आज.. जैसे पि लिया हो अमृत... जहाँ तक स्मृति की दृष्टि जाती है ..... मेरा अतीत मेरे जन्म से जुड़ा है.. मेरा वर...